Apr 22 2025 / 9:35 AM

सीएम बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, कहा- मन से आपने ये कैसी माफी दी ये तो देश से आपने नाइंसाफी की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक तीर से दो निशाना लगाया है। सीएम बघेल ने अपने एक ट्वीट के जरिए न सिर्फ केंद्र सरकार पर निशाना साधा है, बल्कि साध्वी प्रज्ञा पर भी हमला किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने देश से नाइंसाफी करने की बात भी लिखी है।

गुरुवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लिखा कि ‘मन’ से आपने ये कैसी माफी दी ये तो देश से आपने नाइंसाफी की।

बता दें कि भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। साध्वी प्रज्ञा को रक्षा मंत्रालय की कमेटी का सदस्य बनाया गया है, इस कमेटी की अगुवाई रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कर रहे हैं। केंद्र के इस फैसले पर कई तरह के रिएक्शन भी आ रहे हैं।

Share With

मध्यप्रदेश