Apr 20 2025 / 3:35 PM

धोनी की टीम इंडिया में वापसी पर रवि शास्त्री का बड़ा बयान- धोनी महान खिलाड़ी हैं…

मुंबई। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों को अगले साल ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी में होने वाले आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्व कप की तैयारियों में लगी हुई हैं। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले जो मैच खेल रही है उसे टीम के संयोजन के हिसाब से देखा जा रहा है। ऐसे में सभी के जेहन में एक बात है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे?

भारत के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पिछले कुछ समय से लगातार टीम से दूर हैं। विश्व कप के बाद से अब तक महेन्द्र सिंह धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है। ऐसे में क्रिकेट फैंस के मन में ये बात है कि क्या महेन्द्र सिंह धोनी विश्व कप टीम की योजना में फिट होने जा रहे हैं या नहीं। धोनी का करियर खत्म हो चुका है या अब भी वो टीम की रणनीति का हिस्सा हैं।

टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने पूर्व कप्‍तान और दिग्‍गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के भविष्य को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। रवि शास्त्री ने दो-टूक इस तरफ इशारा किया है कि अगर धोनी खुद आईपीएल के बाद अपने आपको खेलने के लिए फिट महसूस करते हैं तो वो विश्व कप में खेलेंगे। रवि शास्त्री ने इंडिया टूडे के साथ बात करते हुए कहा कि वो व्यक्ति एक महान हैं।

आखिरी चीज जो वह चाहते है वह खुद को एक भारतीय टीम में देखना चाहते है, उन्हें पता है कि कब ब्रेक लेना हैं. लेकिन आईपीएल खेलने जा रहे हैं। शास्त्री ने आगे कहा कि उन्होंने जितना भी खेल खेला है… अगर वो खुद को इस बात में रखते हैं। अगर उन्हें आईपीएल के बाद लगता है कि मैं भारत के लिए खेलने के लिए फिट हूं तो वो खेलेंगे।

Share With

मध्यप्रदेश