May 20 2025 / 10:38 PM

घर में सांप का दिखना किसी अनहोनी का संकेत या धन लाभ, जानें सांप से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत

सांप का दिखना किस बात का संकेत होता है। आपको बता दें कि, हमारे आसपास होने वाली कई घटनाओं को सनातन धर्म में शकुन-अपशकुन से जोड़कर देखा जाता है। इसी तरह सांपों को दिखना भी हमें कई संकेत देता है। कुछ विशेष जगहों पर सांप का दिखना शुभ संकेत माना जाता है और कुछ स्थानों पर सांप का दिखना भविष्य में आने वाली परेशानी का भी संकेत हो सकता है। आइए विस्तार से जानें सांप से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत…

हिंदू धर्म के अनुसार हमारे आसपास कई ऐसी चीजें होती रहती हैं, जो हमें जीवन से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत देते हैं। वहीं, सनातन धर्म में नाग देवता की पूजा करने का खास महत्व होता है। ऐसे में अगर हमारे घर में अचानक सांप दिख जाए, तो यह हमें कई प्रकार के संकेत दे सकता है। कुछ तरीकों से या कुछ विशेष स्थानों पर सांप का दिखना धन लाभ के संकेत भी माने जाते हैं। वहीं, कुछ स्थान या किसी विशेष परिस्थिति में सांप का दिखना आने वाले समय में कोई मुसीबत आने का भी संकेत हो सकता है। आइए विस्तार से जानें ।

दो मुंह वाला सांप का घर में दिखना
अगर आपके घर में अचानक से दो मुंह वाला सांप आ जाए या आपको काम करते समय कहीं नजर आ जाए, तो इसे बहुत शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में दो मुंह वाले सांप का आना धन की देवी माता लक्ष्मी के घर में आने का संकेत हो सकता है। इसका अर्थ है कि आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है और धन लाभ के योग भी बन सकते हैं। यह संकेत आपको भविष्य में धनवान बना सकता है।

घर में काला सांप दिखाई देना
माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति के घर में काला सांप आ जाए या किसी को नजर आ जाए, तो यह बहुत अच्छा संकेत होता है। इसका मतलब है कि आने वाले समय में आपको किसी जरूरी कार्य में सफलता हासिल हो सकती है। साथ ही, इसका अर्थ होता है कि आपके ऊपर भगवान शिव की कृपा बनी हुई है और आपके जीवन में खुशहाली आने वाली है।

घर के आसपास सांप का दिखना
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी व्यक्ति को अपने घर के आसपास कहीं सांप नजर आ जाए, तो यह जीवन या परिवार में कोई बदलाव आने का संकेत हो सकता है। यह पुराने रिश्तों या आदतों को छोड़ने की तरफ भी इशारा हो सकता है। ऐसे में कोई भी कदम सोच-समझकर रखना चाहिए और रिश्तों को मजबूत बनाए रखने के लिए उन पर ध्यान देना चाहिए।

Share With

मध्यप्रदेश