गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

नई दिल्ली। शेयर बाजार में सोमवार को शुरू में तेजी का रुख रहा, लेकिन आखिर में बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 17 अंकों की गिरावट के साथ 41,558 अंकों पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में 10 अंकों की तेजी रही और यह 12,255 पर बंद हुआ। इससे पहले 11 बजे सेंसेक्स 97 अंकों की बढ़त के साथ 41,669 पर रहा, वहीं निफ्टी में 23 अंकों की तेजी रही और यहां 12269 पर ट्रेडिंग हुई। इससे पहले प्री-ओपनिंग में भी तेजी का रुख नजर आया।
सोमवार को सुबह 9.07 बजे सेंसेक्स 111 अंकों की तेजी के साथ 41.686 पर रहा। वहीं निफ्टी में 28 अंकों की बढ़त दर्ज की गई और यह 12274 के स्तर पर रहा। वहीं शुक्रवार को दिन के कारोबार में बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 411.38 अंक उछलकर 41,575.14 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी में 119.25 अंक की तेजी दर्ज की गई थी। यह 12,245.80 के स्तर पर पहुंचने में सफल रहा था।