Apr 21 2025 / 12:16 AM

अमेरिका के फ्लोरिडा में गोलीबारी, दो लोगों की मौत

फ्लोरिडा। अमेरिका में फ्लोरिडा के एक चर्च में शनिवार को हुई गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई और 1 महिला घायल है। रिवेरा बीच की पुलिस ने बताया कि विक्ट्री सिटी चर्च के नजदीक गोलीबारी हुई जिसमें 15 साल के एक लड़के और 47 साल के एक शख्स की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, फ्लोरिडा के एक चर्च में अंतिम संस्कार के बाद दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शनिवार दोपहर रिविएरा बीच के विक्टरी सिटी चर्च में गोलीबारी की यह घटना हुई। दोनों घटनास्थल पर ही मारे गए जबकि घायल महिला को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

देर शनिवार तक इस वारदात में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, घटनास्थल पर 13 राउंड फायरिंग की गई। गोलीबारी के पीछे पारिवारिक रंजिश वजह बताई जा रही है। कुछ लोग अंतिम संस्कार के लिए जुटे थे, इसी बीच गोलीबारी हुई और 2 लोग मारे गए।

Share With

मध्यप्रदेश