Apr 20 2025 / 3:35 PM

दिल्ली चुनाव Exit Poll: आप को स्पष्ट बहुमत, भाजपा फिर नंबर दो पर

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में कई न्यूज चैनलों और एजेंसियों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल्स में फिर से अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में बड़ी आसानी से आम आदमी पार्टी की दोबारा पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स ने आम आदमी पार्टी को 55 या इससे ज्यादा सीटें जीतते दिखाया है।

उधर, पिछले चुनाव के मुकाबले बीजेपी के प्रदर्शन में सुधार जरूर दिख रहा है, लेकिन बहुमत के आंकड़े से उसके काफी पीछे रहने का अनुमान है। एग्जिट पोल्स के मुताबिक इस बार के भी चुनाव में कांग्रेस की सबसे ज्यादा दुर्गति होने वाली है। ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस अधिकतम एक सीट पर सिमटती हुई दिख रही है।

दिल्ली चुनाव एग्जिट पोल्स-

टाइम्स नाऊ
आप को 44, भाजपा को 26 और कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी है।

रिपब्लिक टीवी और जन की बात
आप को 48 से 61, भाजपा को 9 से 21 और कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

न्यूज एक्स और नेता एप
आप को 53 से 57, भाजपा को 11 से 17 और कांग्रेस को शून्य से 2 सीटें मिलने की बात कही है।

सुदर्शन टीवी
आप को 40 से 45, भाजपा को 24 से 28 और कांग्रेस को 2 से 3 सीटें दी हैं।

एनडीटीवी
आम आदमी पार्टी को 52, बीजेपी को 17 और कांग्रेस को एक सीट मिलने का अनुमान है।

इंडिया टीवी
आम आदमी पार्टी को 44 और बीजेपी को 26 सीटें मिलने का अनुमान है।

Share With

मध्यप्रदेश