सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली। हफ्ते के पहले दिन सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। विदेशों में पीली धातु में रही नरमी के कारण सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने का दाम 233 रुपये घट गया। सोने की तरह चांदी के भाव में भी गिरावट रही। एक किलोग्राम चांदी का भाव 157 रुपये गिर गया। बता दें कि शुक्रवार को सोने के भाव में तेजी दर्ज की गई थी। शुक्रवार को सोना 75 रुपये महंगा हुआ था।
सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने का भाव 41,798 रुपये से घटकर 41,565 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोना 1,579 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.74 डॉलर प्रति औंस ट्रेड की। औद्योगिक मांग से कमी से चांदी भी सस्ती हो गई। सोमवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत 47,327 रुपये से गिरकर 47,170 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।