Apr 20 2025 / 3:40 PM

जर्मनी: दो हुक्का बारों में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

बर्लिन। जर्मनी के हनाऊ शहर में बुधवार को दो हुक्का बारों में गोलीबारी हुई। घटना में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जर्मन मीडिया के मुताबिक, अज्ञात हमलावर ने शहर के शिशा बार में गोलियां चलाईं। जानकारी के मुताबिक, वहां शख्स ने खुलेआम गोलीबारी कर दी।

यह गोलीबारी जर्मनी के हनाऊ शहर में मौजूद हुक्का बारों में हुई। दोनों जगह हमला करनेवाला एक ही शख्स था या ज्यादा, यह फिलहाल पता नहीं लगा है। ये घटना स्थानीय समयानुसार रात 10 बजे हुई। घटनास्थल से आई तस्वीरों में टूटी हुई गाड़ी, वहां पड़ी डेड बॉडीज और गोली के खाली खोल दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी किसने की, क्यों की इन सवालों के जवाब पुलिस तलाश रही है।

बता दें कि हनाऊ शहर फ्रैंकफर्ट से 20 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां करीब एक लाख की आबादी रहती है। इससे पहले, 24 जनवरी को जर्मनी के दक्षिण-पश्चिमी शहर रॉट एम सी में भी फायरिंग की घटना हुई थी। इसमें 6 लोगों की मौत हुई थी। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक बंदूकधारी ने परिवार के 6 सदस्यों की गोली मारकर हत्या कर दी।

Share With

मध्यप्रदेश