गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

मुंबई। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट नजर आई है। सेंसेक्स 450 अंकों की कमजोरी के साथ खुला और 800 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ है। दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद सेंसेक्स 807 अंकों की गिरावट के साथ 40,363 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 243 अंक गिरकर 11,838 के स्तर पर बंद हुआ है। बाजार में यह गिरावट कोरोनावायरस के डर के कारण वैश्विक स्तर पर बढ़ी बिकवाली के कारण बताई जा रही है।
पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 152.88 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 41,170.12 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 45.05 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के बाद 12,080.85 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर बाजार बंद था।