Apr 20 2025 / 3:33 PM

अब बिना वीजा के ब्राजील जा सकते हैं भारतीय नागरिक

नई दिल्ली। भारतीय नागरिक अब बिना वीजा के ब्राजील जा सकते हैं। ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ब्राजील के राष्ट्रपति बोल्सोनारो ने कहा कि चीन और भारत के यात्रियों या व्यापार से जुड़े लोगों को अब ब्राजील आने के लिए अब वीजा की जरूरत नहीं होगी। इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सत्ता संभालने वाले जेयर बोल्सोनारो ने सरकार में आते ही कई विकसित देशों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया।

लेकिन भारत और चीन के नागरिकों के लिए इस सुविधा की घोषणा ब्राजीलियाई राष्ट्रपति के चीन के आधिकारिक दौरे के समय की गई। इस योजना के तहत पहली बार किसी विकासशील राष्ट्र के लिए ब्राजील ने अपने वीजा नियमों में बदलाव किया है। इस साल की शुरुआत में ब्राजील की सरकार ने अमेरिका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के यात्रियों और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए वीजा की जरूरतों को खत्म कर दिया था। हालांकि, उन देशों ने ब्राजील के नागरिकों के लिए अपनी वीजा आवश्यकताओं को खत्म नहीं किया है।

Share With

मध्यप्रदेश