Apr 19 2025 / 3:01 AM

अमेरिका: बीयर बनाने वाली कंपनी में गोलीबारी, 7 लोगों की मौत

मैवोकी। अमेरिका के विस्कोन्सिन प्रांत में बुधवार को बियर बनाने वाली एक कंपनी में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी की इस घटना में 7 लोग मारे गए हैं। साथ ही गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी को भी मार गिराया गया है। गोलीबारी की इस घटना के बाद प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह से खाली करा दिया है। लोगों को घटनास्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है। इलाके में अभी भी दहशत का माहौल है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गोलीबारी की इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। वहीं, मैवोकी शहर टॉम बेरेट ने बताया कि गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं। हमलावर भी ढेर किया जा चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, हमलावर उसी कॉम्पलेक्स में काम करता था जहां उसने गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया है। इस बियर बनाने वाली यूनिट में करीब 600 लोग काम करते हैं।

मौवोकी में जिस जगह पर गोलीबारी हुई उसे मिलर वेली के नाम से जाना जाता है। मालूम हो कि मिलरे वेली में बियर बनाने वाली 160 पुरानी कंपनियां हैं। यहां पर पैकेजिंग सेंटर है जहां हर मिनट हजारों केन्स पैक की जाती हैं। यहां बियर डिस्ट्रब्यूशन सेंटर का आकार फुटबॉल के 5 मैदानों के बराबर है। आमतौर पर यहां हमेशा काफी भीड़ रहती है।

Share With

मध्यप्रदेश