Jul 07 2025 / 6:48 AM

2 रु में देख सकते हैं अंबानी परिवार का, 100 करोड़ का घर

Ambani’s Family Home: मुकेश अंबानी का बचपन गुजरात के चोरवाड़ में उनके 100 करोड़ रुपए के पुश्तैनी घर में बीता है। ये पारंपरिक गुजराती हवेली 100 साल से भी ज्यादा पुरानी है। अब इसे धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस के नाम से जाना जाता है। बता दें, आम लोगों के लिए ये सिर्फ 2 रुपए में खुला है। यहां आप अंबानी परिवार की विरासत को देख सकते हैं।

अंबानी परिवार देश का सबसे नामी परिवार है। ये न केवल अपने बिजनेस के लिए मशहूर हैं बल्कि फैमिली वैल्‍यूज के साथ-साथ महंगी लाइफस्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं। लेकिन जब उनके जीने के तरीके की बात आती है तो अंबानी परिवार हमेशा चर्चा में रहता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं, रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी की कई महंगी चीजों में से एक है एंटीलिया। ये दुनिया का दूसरा सबसे महंगा घर है।

ऐसे में हम सभी की इच्‍छा इस घर को देखने की रहती है। लेकिन यहां जाना आम आदमी के बस की बात नहीं। हम और आप केवल बाहर से ही इस घर का दीदार कर सकते हैं। लेकिन अब आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। एंटीलिया नहीं, पर हां अंबानी फैमिली का पुश्तैनी घर तो जरूर देख सकते हैं। ये अच्‍छा मौका है, जब आप अंबानी परिवार को इतने करीब से देख पाएंगे, वो भी बस 2 रु में। जानकार हैरान रह गए होंगे, लेकिन ये सच है।

अंबानी गुजरात के जूनागढ़ जिले के गांव चोरवाड़ से हैं। यहां उनका सदियों पुराना पुश्तैनी घर है। 2002 में इसे खरीदने से पहले 20वीं शताब्दी की शुरुआत में इस राजसी संपत्ति को अंबानी ने किराए पर ले लिया था। रिलायंस इंडस्ट्रीज की शुरुआत करने वाले धीरूभाई अंबानी का जन्म यहीं हुआ था और पिछले कुछ सालों में 2 मंजिला हवेली को 2011 में एक स्मारक में बदल दिया गया था।

पिछले कुछ सालों में इस पुश्तैनी घर की संरचना में कई बदलाव हुए हैं। अंबानी ने 2 मंजिला हवेली की मूल वास्तुकला को बनाए रखने के भी कई प्रयास किए। उन्‍होंने लकड़ी के फर्नीचर, पीतल-तांबे के बर्तन और कई चीजों के साथ धीरूभाई अंबानी के रहने वाली जगह को रेनोवेट करवाया है। ये परिवार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाता है।

20वीं सदी की शुरुआत में, इस पैतृक बंगले का एक हिस्सा मुकेश अंबानी के परदादा जमनादास अंबानी ने किराए पर लिया था। इसे गुजराती शैली में बीच में एक आंगन, कई कमरे और एक बरामदे के साथ बनाया गया है। आज इस 100 साल पुरानी प्रॉपर्टी की कीमत करीबन 100 करोड़ रुपए है। यह घर भले ही Antilia जैसा सुनहरे लिफ्ट या डिजिटल फ्लोर वाला न हो, लेकिन इसकी असल कीमत इसकी विरासत से जुड़ी है।

यह पैतृक संपत्ति 1.2 एकड़ जमीन में फैली हुई है। इसके चारों तरफ हरियाली है। घर तीन भागों में बांटा गया है, एक जनता के लिए, दूसरा प्राइवेट कोकोनट पाम ग्रोव और तीसरा प्राइवेट कोर्टयार्ड । हालांकि, अब इस प्रॉपर्टी को अब दो भागों में बांटा गया है, जिसमें एक निजी है, जबकि दूसरा जनता के लिए खोला गया है। 2011 में इसे म्यूजियम बना दिया गया, जिसे आज धीरूभाई अंबानी मेमोरियल हाउस कहते हैं। विजिटर्स यहां धीरूभाई अंबानी की तस्वीरों, अवॉर्ड्स, यादगार चीजों और कुछ निजी सामान को देख सकते हैं।

हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 2 रुपए की एंट्री टिकट में आप इस ऐतिहासिक जगह को देख सकते हैं। यकीन नहीं हो रहा होगा, मतलब एक टॉफी से भी कम कीमत में आप उस घर को देख सकते हैं जहां भारत के सबसे मशहूर बिजनेसमैन ने अपना बचपन बिताया था। ये घर मंगलवार से रविवार तक सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है, जबकि सोमवार और सरकारी छुट्टियों पर बंद रहता है।
यहां आने वाले लोग अंबानी परिवार की कहानी पर आधारित किताबें भी खरीद सकते हैं या ऑन-साइट दुकान से कोई यादगार चीज (सुवेनियर) भी ले सकते हैं। यानी आप यहां से सिर्फ यादें नहीं, इतिहास का हिस्सा भी लेकर जा सकते हैं।

Share With

मध्यप्रदेश