Apr 12 2025 / 12:56 PM

कांग्रेस विधायक ने प्रज्ञा ठाकुर को दी जिंदा जलाने की धमकी

राजगढ़। लोकसभा में भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बयान पर देश भर में सियासी तूफान मचा हुआ है। विपक्षी दल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से प्रज्ञा सिंह ठाकुर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, लेकिन इस बीच कांग्रेस के एक विधायक ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी है।

मध्य प्रदेश के एक कांग्रेस विधायक ने सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जलाने की धमकी दी है। उनका कहना है कि यदि वह राज्य में प्रवेश करेंगी तो उन्‍हें जिंदा जा देंगे। बियोरा के विधायक गोवर्धन दांगी ने ने धमकी देते हुए कहा कि अगर साध्वी प्रज्ञा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेंगी वे उन्हें जिंदा जला देंगे।

प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी ने कहा कि ‘महात्मा गांधी राष्ट्रपिता हैं। उनके हत्यारे को देशभक्त कहने वाली साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का पुतला क्या वो खुद यहां आई तो उसे भी पुतले के साथ-साथ जला देंगे। आपको बता दें कि लोकसभा में भोपाल से बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहा था।

Share With

मध्यप्रदेश