Apr 12 2025 / 12:04 PM

कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ दर्ज हुई FIR

मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। क्योंकि अब उनके खिलाफ अंबोली पुलिस में FIR दर्ज हुई है। गणेश आचार्य के साथ 2 और महिलाओं का नाम उसमें दर्ज है क्योंकि इन दोनों ने पीड़िता के साथ 26 जनवरी को हाथापाई की थी।

दरअसल गणेश आचार्य पर कुछ दिन पहले 33 वर्षीय इस महिला ने जबरदस्ती एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि जब से गणेश आचार्य इंडियन फिल्म एंड टेलीविज़न कोरियोग्राफर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटी बने हैं। तभी से उसे परेशान कर रहे हैं। और इंडस्ट्री में काम करने से दूर रख रहे हैं। इसके साथ ही उस पर एडल्ट वीडियो देखने का भी जोर दिया गया था।

जिसके बाद गणेश आचार्य ने अपने उपर लगे आरोप गलत बताया था। गणेश के मुताबिक जब से वो जनरल सेक्रेटी बने है और गलत चीजों के खिलाफ आवाज एक्शन ले रहे हैं तो कुछ लोग उनके खिलाफ हो रखे हैं।

Share With

मध्यप्रदेश