Apr 12 2025 / 1:00 PM

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रनों से हराया

नई दिल्ली। दिल्ली कैपटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का 43वां मुकाबला खेला गया। इस मैच का आयोजन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में हुआ। जहां मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 257 रन बनाए। टीम के लिए जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने 84 रनों और ट्रिस्टन स्टब्स ने 47 रनों की पारियां खेली। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मुकाबले को 10 रनों से जीत लिया है।

दिल्ली कैपिटल्स के दिए 258 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन ही बना सकी। मुंबई के लिए सबसे बड़ी पारी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने खेली। उन्होंने 32 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के की मदद से 63 रन बनाए।

मुंबई की पूरी पारी की बात करें, तो ईशान किशन 20, रोहित शर्मा 8, सूर्यकुमार यादव 26, हार्दिक पांड्या 46, नेहाल वडेरा 4, टिम डेविड 37, मोहम्मद नबी 7, पीयूष चावला 10 रन पर आउट हुए। आखिर में ल्यूक वुड 9 रन पर नाबाद लौटे। इस तरह मुंबई की टीम ने मिलकर 9 विकेट खोकर 247 रन बोर्ड पर लगाए।

दिल्ली कैपिटल्स की पारी की बात करें, तो ओपनिंग करने आए जेक फ्रेसर-मैकगर्क और अभिषेक पोरेल ने दिल्ली को शानदार शुरुआत दिलाते हुए पहले विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की। पहला विकेट जेक के रूप में गिरा, जो सिर्फ 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर पीयूष चावला के हाथों आउट हुए।

जेक ने अपनी पारी में 11 चौके और 6 शानदार छक्के लगाए। इसके बाद अभिषेक पोरेल 27 गेंदों पर 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शे होप ने 17 गेंदों पर 5 छक्कों की मदद से 41 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। ऋषभ पंत 19 गेंदों पर 29 रन बनाकर आउट हुए। इसके अलावा, त्रिस्टन स्टब्स 25 गेंद पर 48 और अक्षर पटेल 6 गेंद पर 11 रनों पर नाबाद लौटे।

Share With

मध्यप्रदेश