Apr 12 2025 / 1:00 PM

IPL 2024: दिल्ली ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला

नई दिल्ली। आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव हुए हैं। टीम में सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड और मोहम्मद नबी को चांस मिला है। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। सूर्यकुमार यादव चोट के बाद वापसी कर रहे हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का ये 5वां मैच है वहीं मुंबई इंडियंस के लिए चौथा। मुंबई ने अपने पिछले तीनों मैच गंवाए हैं। वहीं दिल्ली को पिछले 4 मैच में से एक में जीत मिली है। जिस तरह का प्रदर्शन इन दो टीमों का अब तक रहा है, ठीक वैसी ही स्थिति इनकी पॉइंट्स टेबल में भी है। दिल्ली 9वें स्थान पर है तो मुंबई 10वें पोजिशन पर हैं।

मुंबई इंडियंस:
ईशान किशन, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, रोमारियो शेफर्ड, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), पीयूष चावला, टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्जे, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद नबी।

दिल्ली कैपिटल्स:
डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, खलील अहमद, ललित यादव, एनरिक नॉर्खिया, ईशांत शर्मा, झाय रिचर्डसन।

Share With

मध्यप्रदेश