Apr 12 2025 / 12:10 PM

महाशिवरात्रि 2020: इन चीजों से करें भगवान शिव की पूजा

फाल्गुन के महीने की शिवरात्रि को महाशिवरात्रि कहा जाता है। महाशिवरात्रि के दिन लोग व्रत रखते है और पुरे विधि विधान से भगवान शिव की आराधना करते है इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 21 फरवरी 2020 को मनाया जायेगा हिन्दू पंचाग के अनुसार फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है ऐसी मान्यता है की इस दिन भगवान शिव और पार्वती का विवाह सम्पन्न हुआ था।

कहते है की महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पर जल चढ़ाने से वह प्र्शन्न होते है अपने भक्तो की सभी मनोकामनाएं पूरी करते है महाशिवरात्रि पर भक्त पुरे दिन और रात को व्रत करते है अगले दिन सुबह व्रत का पारण करते है महाशिवरात्रि पर सूर्य उत्तरायण रहते हैं और चंद्रमा कमजोर स्थिति में होते हैं चंद्रमा मन के कारक हैं इसलिए चंद्रमा को मजबूत करने के लिए महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

महाशिवरात्रि का शुभ महूर्त
21 फरवरी 2020 की शाम 5 बजकर 20 मिनट से 22 फरवरी 2020 शाम 7 बजकर 2 मिनट तक है

इन चीजों से करें शिव की पूजा
इस दिन भगवान शिव कप पहले पंचामृत से स्नान करवाए इसके बाद केसर के 8 लोटे जल चढ़ाये भगवान शिव के सामने पूरी रत दीपक जलाये उन्हें चंदन का तिलक लगाए तीन बेलपत्र ,भांग ,धतूरा ,तुलसी ,जायफल ,कमल गट्टे ,फल मिष्ठान ,मीठा पान ,इत्र और दक्षिणा चढ़ाये सबसे बाद में केसर युक्त खीर का भोग लगाए लोगो में प्रशाद बाँट दे पूजा समंग्री चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप करे।

ॐ नमो भगवते रूद्रायॐ नमः शिवाय रूद्राय् शम्भवाय् भवानीपतये नमो नमः।

Share With

मध्यप्रदेश