Apr 19 2025 / 3:13 AM

ग्लेन मैक्सवेल ने मंगेतर विनी रमन से रचाई सगाई

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल उन क्रिकेटरों की लिस्ट में शामिल होने वाले हैं जिन्होंने भारतीय लड़की को दिल दिया और उससे शादी के बंधन में भी बंधे। मैक्सवेल ने अपनी भारतीय मूल की मंगेतर विनी रमन के साथ भारतीय रिती रिवाज के अनुसार सगाई कर ली है और सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

गौरतलब है कि पिछले महीने ही मैक्सवेल ने अपनी भारतीय गर्लफ्रेंड विनी रामन को रिंग पहनाकर सगाई की थी। अब इस जोड़े ने भारतीय परंपरा के अनुसार एक बार फिर सगाई की है। बता दें कि मैक्सवेल और विनी एक दूसरे को पिछले काफी समय से डेट कर रहे हैं। अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया है। मैक्सवेल और विनी ने इस बार वैदिक रीति-रिवाज से अपनी सगाई संपन्न की है।

https://www.instagram.com/p/B9taXQkpEtc/?utm_source=ig_embed

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों में दोनों ने जयमाला पहनी हुई है। दूल्हन वाली ड्रेस में नजर आ रहीं विनी ने गहरे हरे रंग का लहंगे के साथ चूड़ियां और गोल्ड नेकलेस पहना हुआ है। दूसरी ओर मैक्सवेल ने भी हरे रंग की शेरवानी पहनी हुई है।

Share With

मध्यप्रदेश