Apr 12 2025 / 12:11 PM

सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ का मोशन पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली। साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म ‘दरबार’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही यह फिल्म सुर्खियों में छाई हुई है क्योंकि इस फिल्म में साउथ के स्टार रजनीकांत के अलावा कमल हसन भी है। अब इस फिल्म के मोशन पोस्टर रिलीज हो गए है। सलमान खान और कमल हसन ने अपने सोशल मीडिया से सुपरस्टार रजनीकांत का मोशन पोस्टर रिलीज किया।

जहां सलमान खान से दरबार को मोशन पोस्टर रिलीज करते हुए लिखा, ‘सिर्फ एक सुपरस्टार को नहीं शुभकामनाएं .. सिर्फ सुपरस्टार! फुल मोशन में में रजनी गुरू’

वहीं कमल हसन ने अपने जन्मदिन वाले दिन रजनीकांत का यह पोस्टर शेयर करके बधाई दी।

बता दें कि रजनीकांत इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर का दमदार किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। वह 27 साल बाद पुलिस की वर्दी पहने हुए नजर आएंगे। आपको बता दें कि ‘दरबार’ रजनीकांत की 167वीं फिल्म है। उनका यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

Share With

मध्यप्रदेश