Apr 12 2025 / 12:10 PM

आदित्य-दिशा की फिल्म ‘मलंग’ का नया गाना ‘हमराह’ रिलीज

नई दिल्ली। आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी की फिल्म ‘मलंग’ का नया गाना ‘हमराह’ रिलीज हो गया है। जिसमें आदित्य-दिशा के रोमांटिक अंदाज को काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाने में दोनों स्काई डाइविंग, राइडिंग क्वाडबाइक्स जैसे कई एडवेंचर गेम्स एन्जॉय करते दिखेंगे। दिशा का बिकिनी स्टाइल काफी पसंद किया जा रहा है।

इस गाने को कुनाल वर्मा ने लिखा और सचेट टंडन ने गाया है। रिलीज होते ही इसे लाख से ऊपर व्यूज मिल गए हैं। आदित्य के साथ मोहित सूरी के ये दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘आशिकी-2’ में साथ काम कर चुके हैं। फिल्म को भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 7 फरवरी को रिलीज होगी।

Share With

मध्यप्रदेश