Apr 12 2025 / 12:06 PM

इस साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध जाएंगे रणबीर-आलिया

मुंबई। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के चर्चे लंबे वक्त से हो रहे हैं। उनके फैंस को उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार था, फाइनली खुशखबरी आ गई है। अब दोनों की शादी की डेट भी आउट हो गई है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पिछले 2 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों सितारे किसी समारोह या एयरपोर्ट जैसी जगहों पर साथ नजर आते हैं।

आलिया-रणबीर की शादी की अफवाह अक्सर उड़ती रहती है। लेकिन लगता है कि अब ये अफवाह सच्चाई में बदलने वाली है। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस साल दिसंबर में रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इसी साल 18 दिसंबर को रणबीर-आलिया शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के रिलीज होने के ठीक बाद शादी की तारीख को लेकर विचार हो रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं।

खबर है कि ‘ब्रह्मास्त्र’ इस साल 4 दिसंबर को रिलीज हो रही है तो ऐसे में उम्मीद है कि महीने के बीच या अंत में दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि आलिया अक्सर रणबीर कपूर के परिवार के साथ नजर आती हैं। कुछ दिन पहले जब ऋषि कपूर तबीयत खराब होने के वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे तो आलिया उन्हें देखने गईं थीं। वहीं नीतू और ऋषि कपूर की शादी की सालगिरह पर आलिया ने केक बनाया था।

Share With

मध्यप्रदेश