Apr 12 2025 / 1:08 PM

शिवसेना सांसद संजय राउत की तबियत बिगड़ी, लीलावती अस्पताल कराया गया भर्ती

मुंबई। शिवसेना नेता संजय राउत की तबीयत अचानक खराब हो गई है। जिसके चलते उन्हें मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सीने में अचानक दर्द होने लगा था। दर्द अचानक बढ़ने लगा तो उन्हें हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत को पिछले कुछ दिनों से सीने में दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लीलावती अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी देखरेख में जुटी हुई है और राउत को दो दिन का आराम लेने की सलाह दी गई है। डॉक्टरों ने एंजियोग्राफी करने की सलाह दी है। ये जानकारी उनके भाई सुनील राउत ने दी है।

Share With

मध्यप्रदेश