Apr 12 2025 / 12:02 PM

करण जौहर की फिल्म ‘तख्त’ का टीजर रिलीज

मुंबई। करण जौहर की मल्टी स्टारर फिल्म ‘तख्त’ की घोषणा के बाद आज आखिरकार इसका पहला टीजर रिलीज किया गया है। इस फिल्म का निर्माण भारी बजट के साथ हो रहा है। इसके साथ ही फिल्म जाने माने कई कलाकार एक साथ नजर आएंगे।

आज फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तख्त के पहले टीजर के वीडियो को शेयर किया है। 30 सेकेंड का ये टीजर काफी दमदार है। फिल्म के नाम की ही तरह टीजर में एक शाही राजसिंहासन नजर आता है। बैकग्राउंड में विक्की कौशल और रणवीर सिंह की आवाज सुनाई देती है।

https://youtu.be/uY1IoMscicU

विक्की कौशल कहते हैं- मुगल शहजादों के लिए तख्त का रास्ता अपनों के ताबूत से होकर जाता था। इसके बाद रणबीर सिंह कहते हैं- अगर ये रास्ता मोहब्बत से होकर जाता तो शायद हिंदुस्तान का इतिहास कुछ और होता।

टीजर के आखिर में तख्त के रिलीज डेट की जानकारी भी दी गई है, जिसमें बताया गया है कि फिल्म अगले साल 24 दिसंबर 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टीजर के साथ ही तरण आदर्श ने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए फिल्म के शूटिंग की भी जानकारी दी है। तरण के अनुसार तख्त की शूटिंग मार्च 2020 से शुरू होगी।

अब तक की गई घोषणा के अनुसार फिल्म तख्त में रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे कलाकार नजर आने वाले हैं। इसके साथ ही यह भी जानकारी दी गई है कि फिल्म काफी बड़े बजट के साथ बनाई जा रही है। तख्त का निर्देशन करण जौहर कर रहे हैं। हीरू यश जौहर, करण जौहर और अपूर्व मेहता मिलकर इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं।

Share With

मध्यप्रदेश