Apr 19 2025 / 3:23 AM

फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ का फर्स्ट रोमांटिक सॉन्ग ‘ना दुनिया मांगी है’ रिलीज

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना कि फिल्म ‘सब कुशल मंगल’ का फर्स्ट रोमांटिक सॉन्ग ‘ना दुनिया मांगी है’ शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। जी म्यूजिक कंपनी के ऑफीशियल हैंडल ने गाने को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने इसे कैप्शन दिया, “ना दुनिया मांगी है। सब कुशल मंगल।”

यह सॉन्ग प्रियांक शर्मा और रीवा किशन पर फिल्माया गया है। सॉन्ग को काफी अच्छे लोकेशन पर शूट किया गया है। इस गाने को हर्षित सक्सेना और भूमि त्रिवेदी ने गाया है। गाने की म्यूजिक हर्षित सक्सेना के ही है, जबकि लिरिक्स समीर अंजान ने लिखे है।

फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज़ किया गया था, और लोगों को पसंद भी आ रहा है। फिल्म से भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की बेटी रीवा किशन बॉलीवुड मे डेब्यू कर रही है। रीवा के साथ ही पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा भी डेब्यू करने वाले है।

फिल्म को करण विश्वनाथ कश्यप ने डायरेक्ट किया है, जिसे नितिन मनमोहन, अक्षय खन्ना और अभिषेक जगदीश जायसवाल द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है। नितिन मनमोहन इस फिल्म से बतौर प्रोड्यूसर डेब्यू कर रहे हैं। फिल्म 3 जनवरी 2020 को रिलीज़ होगी।

Share With

मध्यप्रदेश