Apr 21 2025 / 5:34 AM

महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का निधन

नई दिल्ली। महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह का आज गुरुवार को पटना में निधन हो गया। 40 साल से मानसिक बीमारी सिजोफ्रेनिया से पीड़ित वशिष्ठ नारायण सिंह पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वह 74 साल के थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके निधन पर शोक जताया है।

बता दें, महान गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह पटना के कुल्हरिया काम्पलेक्स में अपने परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वह बीमार थे और तबीयत खराब होने के बाद परिजन उन्हें पीएमसीएच लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों का आरोप है कि उनके मृत्यु के 2 घंटे के बाद एम्बुलेंस उपलध कराया गया।

वहीं सीएम नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा कि वशिष्ठ बाबू का निधन बहुत दुखद है। वशिष्ठ बाबू ने अपने ज्ञान से पूरे बिहार का नाम रोशन किया है। मैं वशिष्ठ बाबू के जाने से मर्माहत हूं, मैं उनको श्रद्धांजलि देता हूं। वहीं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। वहीं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने भी वशिष्ठ नारायण सिंह के निधन पर शोक जताया है।

Share With

मध्यप्रदेश