आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण, जानिए किन राशियों पर क्या पड़ेगा प्रभाव

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ साबित हो सकता है। कर्क राशि के जातक अगर ग्रहण के दौरान धैर्य के साथ अपना कार्य करेंगे तो इन्हें निश्चित ही लाभ होगा।
तुला
तुला राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण किसी वरदान से कम नहीं है। जातकों के धन लाभ के योग बन रहें हैं। यह सूर्य ग्रहण आर्थिक दृष्टि के काफी लाभदायक रहेगा। आपके जीवन में अब आर्थिक पक्ष के मजबूत होने का समय आ गया है।
धनु
आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। सभी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता आज अवश्य प्राप्त होगी।
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। निश्चित ही आपको लाभ होगा जिस वजह से मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। जीवन में खुशियों की बहार आने का समय आ गया है। धैर्य रखकर ही अपने कार्य करें।
मीन
मीन राशि के जातकों के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहने वाला है। यह सूर्य ग्रहण मीन राशि के जातकों के लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। यह सूर्य ग्रहण आपकी खुशियों में वृद्धि करेगा। सूर्य ग्रहण के शुभ प्रभाव से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हो सकता है।
सिंह
कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। नई योजन योजनाएं लाभ देंगी। बिगड़े कार्य बनने लगेंगे और धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।
कन्या
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। आज कोई नया कार्य न करें। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें। क्रोध पर नियंत्रण रखे। किसी रमणीय स्थल पर पर्यटन का आयोजन होगा।
वृश्चिक
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन के वापस आने की आशंका कम है।
मेष
आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विरोधी परास्त होंगे, यात्रा लाभकारी रहेगी। परिजनों तथा मित्रों के साथ समारोह में उपस्थित रह सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। नए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी और आप उन्हें प्रारंभ कर पाएंगे। मित्रों की तरफ से शुभ समाचार मिलेंगे।
मिथुन
अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। नए मित्र भी बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय और कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं।
मकर
आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। दैनिक कार्य में विघ्न आ सकते हैं। स्त्री मित्रों के पीछे धन खर्च हो सकता है।
वृषभ
आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। यात्रा न करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है।