Apr 19 2025 / 3:19 AM

24 फरवरी को भारत दौरे पर आएंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प 24 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आयेंगे। व्हाइट हाउस ने सोमवार को यह जानकारी दी। अपनी भारत यात्रा के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नई दिल्ली और गुजरात में ठहरेंगे। डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा के दौरान उनकी पत्नी मेलानिया भी होंगी। व्हाइट हाउस ने ट्वीट किया, यह यात्रा अमेरिकी-भारत रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करेगी और अमेरिकी और भारतीय लोगों के बीच मजबूत और स्थायी बंधन को बढ़ाएगी।

विदेश मंत्रालय ने भी एक विज्ञप्ति जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे की पुष्टि की है। भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समझ पर आधारित हैं। यह साझेदारी दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ताना संबंधों को रेखांकित करती है। बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ भारत की राजधानी नई दिल्ली और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह अहमदाबाद जाएंगे।

Share With

मध्यप्रदेश