मतदाता अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करें -आयुक्त

मतदाताओं को जागरुक करने हेतु निगम द्वारा निकाली गई बाईक रैली
देवास। लोकसभा निर्वाचन 2024 स्वीप गतिविधि के अंतर्गत मतदाताओं को अपने मताधिकार का अधिक से अधिक उपयोग करने के लिये मतदाता जागरूकता अभियान अंतर्गत नगर निगम परिसर से निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आयुक्त रजनीश कसेरा के निर्देशन में बाईक रैली का आयोजन 2 अप्रैल मंगलवार को सायं 6 बजे किया गया। मतदाताओं को जागरुक करने एवं अपने मताधिकार का उपयोग करने के उद्देश्य को लेकर बाईक रैली निकाली गई रैली को नोडल इंदूप्रभा भारती ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई मल्हार स्मृति आडिटोरियम में सम्पन्न हुई।
रैली में स्वीप गतिविधि नोडल इंदूप्रभा भारती, सहायक नोडल जगदीश वर्मा, सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी, स्वास्थ अधिकारी जितेन्द्र सिसौदिया, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय,लेखा अधिकारी दिलीप गर्ग, उपयंत्री विजय जाधव, श्यामसुंदर रघुवंशी, राजेश कौशल, अनिता ठाकुर, विजयता पन्दे, विमलेश सिंह, भूमिका सिंह, करुण दसोरिया, हरेन्द्र सिंह ठाकुर, हेमन्त उबनारे, अरुण तोमर, विशाल जोशी, विशाल जगताब, भोला सिंह जादौन, ताराचन्द चौधरी, कैलाश नायक, दिनेश मिश्रा, महेन्द्र सोनगरा, गिरजेश शर्मा, निर्मल कुशवाह, संतोष जाधव, शेर सिंह सहित निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी रैली में उपस्थित रहे।